टीकमगढ़: जिले में झाड़-फूंक के बहाने एक महिला की इज्जत लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। पुलिस ने दुष्कर्म को अंजाम देने वाले तांत्रिक को हिरासत में ले लिया हैं। पुलिस अब दुष्कर्म का शिकार हुई महिला का बयान पंजीबद्ध कर आरोपी तांत्रिक से पूछताछ करने में जुटी हुई हैं।

पूरा प्रकरण टीकमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं।

जानकारी के मुताबिक इलाके में एक तांत्रिक निः संतान जनों को संतान दिलाने का दावा करता था। तांत्रिक के इस दावे को सुनकर इलाके की एक निः संतान महिला भी उसके पास पहुंची थी। आरोपी तांत्रिक का नाम इम्तियाज अली उर्फ राहत बाबा है जोकि उत्तर प्रदेश के गुरसराय का रहने वाला हैं। पीड़िता का आरोप हैं कि बच्चा पैदा होने का दावा करते हुए तांत्रिक राहत बाबा ने उसकी अस्मत लूट ली। बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत अपराध कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
