सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री के एल चौहान ने सारंगढ़ विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र हरदी का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री चौहान ने धान खरीदी केंद्र हरदी के सभी कार्यों का 3 घंटे तक भौतिक सत्यापन किया। किसानों से तौल किए गए धान और भंडारित (स्टेक) धान को पुनः तौलाया गया। इसी प्रकार किसानों से रकबा समर्पण के लिए समिति में जमा आवेदनों के कार्य को कलेक्टर ने पूरा कराया। कलेक्टर श्री चौहान ने 3 किसानों को समिति की ओर से धान खरीदी बिक्री की पावती प्रदान किया। किसानों से बातचीत में कलेक्टर को एक किसान ने वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान बोनस नही मिलने की जानकारी दी। कलेक्टर ने उस किसान से उन वर्षो के धान बोनस के लिए तुरंत आवदेन फॉर्म भरवाया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, जिला विपणन अधिकारी मनोज यादव, सहायक पंजीयक सहकारिता व्यास नारायण साहू, नायब तहसीलदार भू अभिलेख कोमल साहू, अपेक्स बैंक के अधिकारी और समिति हरदी के कर्मचारी उपस्थित थे।

- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




