सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जनवरी 2024/कलेक्टर श्री के एल चौहान के निर्देश पर खनिज अधिकारी एच डी भारद्वाज ने ग्राम टिमरलगा में छापामार कार्यवाही किया, जिसमें अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त 02 पोकलेन मशीन एवं 06 ट्रैक्टर को स्थल पर ही जप्त किया गया। इन वाहनों को आगामी कार्यवाही तक ग्राम टिमरलगा के पंच सुंदरमनी पटेल को सुपुर्दगी में दिया गया। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवम् ख़ान एवं खनिज विकास आधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। खनि अधिकारी ने कहा कि कलेक्टर श्री चौहान के निर्देश पर अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी निरंतर किए जाएगा। जांच दल में खनि अधिकरी एच डी भारद्वाज, सहयोगी दीपक पटेल, अनुराग नंद आदि शामिल थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
