ये कैसा प्यार का बुखार है’..! चलती स्कूटी पर रोमांस करता दिखा कपल, शॉल ओढ़कर खुल्लम खुल्ला किया ये काम..
नई दिल्ली। आए दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। आपने सड़कों पर बाइक से स्टंट या फिर रोमांस करने वाले कई वीडियो देखें होंगे। जिसके लड़का लड़की किस करते हुए दिखाई देते हैं। ठीक ऐसा ही एक वीडियो और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें मुंबई का एक जोड़ा तेज रफ्तार स्कूटी पर रोमांस करते दिख रहे हैं।
वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक जोड़ा स्कूटी से कहीं जा रहा है लेकिन कपल स्कूटी पर फिल्मी अंदाज में बैठा हुआ है। लड़का स्कूटी ड्राइव कर रहा है तो लड़की शॉल ओढ़कर लड़के को गले लगाए हुए आगे की तरफ उल्टी बैठी है। कपल चलती स्कूटी पर कड़कड़ाती ठंड में शॉल ओढ़कर रोमांस कर रहा है। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया है और दोनों लोग ट्रैफिक रूल्स की धज्जियां उड़ाते हुए चल रहे हैं।
बता दें कि ये मामला मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन का है। जहां इस स्कूटी पर कपल की इस हरकत को किसी मे अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग मुंबई पुलिस को टैग कर कपल पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

