आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नारायण स्वामी के खिलाफ कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के एक नेता की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्वामी ने पार्टी नेता सोनिया गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मल्लू रवि ने अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की मौत से सोनिया गांधी और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को जोड़े जाने संबंधी स्वामी की कथित टिप्पणियों को लेकर पुलिस में शिकायत की।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि स्वामी ने गलत जानकारी फैलाई।
पुलिस ने कहा कि मामला शहर के बेगमबाजार पुलिस थाने में दर्ज किया गया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




