धान खरीदी केन्द्र डभरा के खरीदी प्रभारी ने किसानों से तय वजन से अधिक धान ले रहे हैं। शासन के नियमानुसार एक बोरी में 40 किलो धान तौला जाना है, लेकिन किसानों को धोखे में रखकर ज्यादा धान प्रभारी द्वारा लिया जा रहा था।

परेशानी बढ़ने के बाद किसानों द्वारा केन्द्र प्रभारी की शिकायत की थी। शिकायत के बाद अब धान खरीदी प्रभारी को हटा दिया है। तहसील मुख्यालय सेवा सहकारी समिति डभरा में किसानों से प्रति बोरी 40 किलो के स्थान पर दो से तीन किलो ज्यादा धान तौला जा रहा था।
किसानों ने शिकायत अधिकारियों से की, जिसके बाद डभरा तहसीलदार और विभागीय दस्ता के द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच किया गया। जांच में सही में प्रति बोरी 40 किलो की जगह किसी 42 तो किसी में 43 किलो धान तौला गया था। शिकायत सही पाए जाने पर मौके पर जांच पंचनामा तैयार कर धान खरीदी प्रभारी को हटा दिया गया है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
