रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर राजधानी में इन दिनों लगातार अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि रायपुर के रामेश्वर नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर पत्नी की हत्या की जानकारी दी।

वहीं बताया जा रहा है कि पति राधेश्याम वर्मा ने अवैध संबंध के चलते अपनी पत्नी काजल वर्मा की गला काटकर की हत्या कर दी। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि ये मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। खमतराई पुलिस राधेश्याम को लेकर मौके पर पहुंच जांच कर रही है। इसके साथ पीएम के लिए मेकाहारा भेज दिया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
