प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी लूटपाट, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला कोनी थाना क्षेत्र के बड़े कोनी का है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से परिवारिक विवाद चल रहा था। लेकिन गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने अपने पिता को धारदार हथियार से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच जुट गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
