जगन्नाथ बैरागी

अधिकारियों को सोशल पुलिसिंग के कार्यों का विस्तार करने व अपराध नियंत्रण पर दिये महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देशन पर एडिशनल एसपी लखन पटले द्वारा पुलिसिंग में कसावट लाने एक-एक अनुविभागवार थाना, चौकियों की समीक्षा की जा रही है । इसी क्रम में दिनांक 21/09/2021 को एडिशनल एसपी लखन पटले द्वारा सारंगढ़ डिवीजन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ के कार्यालय में डिवीजन के सभी थाना, चौकी प्रभारियों की बैठक लिया गया, जिसमें उनके द्वारा सोशल पुलिसिंग के कार्यों का विस्तार तथा अपराध नियंत्रण के लिए अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए हैं ।
बैठक में उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के मंशानुरूप प्रत्येक गांव में पुलिस की जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को अपराधियों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने प्रोत्साहित करने कहा गया । उन्होंने थाना प्रभारी को उनके क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश देते हुए स्वयं भ्रमण करने व जांच में संलग्न रहने निर्देशित दिए तथा नगर में सुरक्षा की दृष्टि से जन सहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने कहा गया व जितने कैमरे संचालित हैं, उनके उचित रखरखाव व मॉनिटरिंग के निर्देश दिये । उनके द्वारा प्रभारियों को उनके क्षेत्र की सभी व्यवसायिक दुकाने विशेषकर सराफा दुकानों एवं बैंकों की सुरक्षा जांच नए सिरे से कर आवश्यक सावधानी बरतने कहा गया है । एडिशनल एसपी द्वारा शीघ्र ही अनुविभाग में क्राइम मीटिंग लेना बताएं जिसके लिए उन्हें प्रभारियों को समय देते हुए थाने का अपराध, शिकायतों का निराकरण कर लेना कहा गया है । मीटिंग में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रभात पटेल, थाना प्रभारी सारंगढ़, कोसीर, सरिया, डोंगरीपाली, केडार, चौकी प्रभारी कनकबीरा उपस्थित थे ।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

