आईपीएल (IPL) फैंस को इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब खबर है कि आईपीएल भारत (IPL 2024 In India) में ही होने वाला है।
बीसीसीआई (BCCI) के एक सूत्र के मुताबिक, आगामी आम चुनावों के बावजूद, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 भारत में आयोजित होने की उम्मीद है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सूत्रों की मानें तो आईपीएल टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होने की संभावना है। साथ ही बीसीसीआई के एक विश्वसनीय सूत्र ने पुष्टि की है कि आईपीएल वास्तव में भारत में आयोजित किया जाएगा। उनके मुताबिक, “टूर्नामेंट को देश से बाहर स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है, क्योंकि उस दौरान आम चुनाव भी होंगे।”
दरअसल, लोकसभा के चुनाव भी उसी समय होने वाले हैं। ऐसे में आईपीएल के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। इसलिए बीसीसीआई के आयोजक आम चुनावों को ध्यान में रखकर ही इसका शेड्यूल तैयार करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो जिन शहरों में चुनाव होंगे उन शहरों में बाद में या पहले आईपीएल मैच खेले जाएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल और चनावों का आमना-सामना हुआ है। 2009 और 2014 में, एक साथ चुनाव होने की वजह से आईपीएल को भारत के बाहर आयोजित करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका ने 2009 में सभी आईपीएल मैचों की मेजबानी की, जबकि 2014 में 20 मैच संयुक्त अरब अमीरात में और बाकी भारत में खेले गए थे। हालांकि, 2019 के चुनावों के दौरान पूरा आईपीएल भारत में ही हुआ था। ऐसे में 2024 में भी आईपीएल भारत में ही खेले जाने की संभावना है।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

