सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर श्री के एल चौहान ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा सारंगढ़ में उद्घाटन किए गए “जवाहिर भवन” का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री चौहान ने इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, एसडीएम वासु जैन, सीएमओ राजेश पांडेय, इंजीनियर उत्तम कंवर, पीडब्ल्यूडी एसडीओ विग्नेश कुमार को जवाहिर भवन के साथ साथ परिसर के जीर्णोद्धार के लिए रूपरेखा तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर श्री चौहान ने निर्माणाधीन कलेक्टर निवास का निरीक्षण किया और अधिकारियो को निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने इंडोर स्टेडियम सारंगढ़ का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर अजय गोपाल, सूरज तिवारी, सत्येंद्र सिंह बरगाह, विश्वनाथ बहिदार, अवधेश ठेठवार, सत्यम वाजपेई, कुलदीप आहूजा, जय केशरवानी, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान एवं पत्रकार साथी उपस्थित थे।




- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

