केंद्र सरकार किसानों की सहायता के लिए कई सारी योजना चला रही हैं। सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना होता है। सरकार की इन्हीं योजना में से एक योजना पीएम किसान कुसुम योजना है।

इस योजना के तहत किसानों को सब्सिडी दी जाती है ताकि किसानों की खेती से होने वाली इनकम दोगुनी हो जाए।
पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार सब्सिडी देती है। हालांकि राज्यों के मुताबिक, सब्सिडी की राशि अलग अलग हो सकती है। किसान इस योजना की मदद से सोलर पंप लगाकर बंजर जमीन में भी खेती कर सकते हैं।
PM Kusum Yojana का उद्देश्य
बिजली के वजह से किसानों का खर्च ज्यादा बढ़ जाता है। इस खर्च को कम करने के लिए पीएम कुसुम योजना की शुरुआत हुई। किसान जिसमें सब्सिडी लेकर सोलर पंप की स्थापना करेंगे। इसके माध्यम से बिजली का उत्पादन किया जाएगा इस बिजली से सिंचाई की सुविधा का भी लाभ मिलेगा।
मिलेगी सरकारी सहायता
किसान पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं। किसान के पास 4 एकड़ से 5 एकड़ जमीन होनी चाहिए एक साल में इस जमीन से 15 लाख बिजली यूनिट का उत्पादन किया जा सकता है। किसान खेती से कमाई कर सकते हैं इसके साथ ही किसान बिजली को बेचकर भी बेहतर कमाई कर सकते हैं।
इतनी मिलती है सब्सिडी
केंद्र सरकार किसानों को कुल खर्च का 45 फीसदी सब्सिडी दे सकती है।
होगी इन दस्तावेजों की जरुरत
आधार से लिंक मोबाइल नंबर
जमीन के डाक्यूमेंट
आधार कार्ड
राशन कार्ड
पासबुक
फोटो
इस तरह कर सकते हैं आवेदन
अपने प्रदेश के किसान पोर्टल पर जाकर किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऊर्जा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
