इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिले के निवासियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री साय कबीर चौक पहुंचे जहां उन्हें धान से तौला गया। बाद में मुख्यमंत्री साय तथा मंत्री और स्थानीय विधायक ओ पी चौधरी एक वाहन में सवार हुए तथा रोड शो की शुरुआत की गई। लगभग दो घंटे बाद साय का वाहन गांधी चौक पहुंचा।
रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर तथा मकानों के छतों में मौजूद लोगों ने फूल बरसाकर साय और चौधरी का स्वागत किया।
इसके अलावा जगह-जगह बनाए गए अभिनंदन द्वार पर सामाजिक समितियों और विभिन्न संगठनों ने माला पहनाकर साय का स्वागत किया।

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 90 में से 54 सीट जीत कर सरकार बनाई है। इस चुनाव में कांग्रेस को 35 सीट मिली हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी एक सीट जीतने में कामयाब रही है। इस महीने की 13 तारीख को साय और उनके दो उपमुख्यमंत्रियों अरुण साव और विजय शर्मा ने शपथ ली थी।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
