रायगढ़ : सोमवार सुबह घरघोड़ा थाना क्षेत्र से फिर एक दुखद सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। ट्रक और बाइक के बीच भिडंत होने से मौके पर ही बाइक सवार दो की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर घरघोड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। घटनाकरित वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। हादसा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 के कसैया डीपा के पास हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा के कसैया डीपा के रहने वाले देवा चौहान उम्र 18 वर्ष और करम सिंह उम्र 21 वर्ष बाइक में सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी धरमजयगढ़ की ओर से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर घरघोड़ा थाना प्रभारी शरद चंद्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल घरघोड़ा पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।
- छत्तीसगढ़ में गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, ट्रक के नीचे दबे मिले शव, 7 गंभीर घायल… - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में नाबालिग के गर्भवती होने पर शुरू हुई जांच, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग… - September 26, 2026
- फर्जी दस्तावेज से 19 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में नौकरी करता रहा बांग्लादेशी, STF ने छापेमारी में दबोचा… - September 26, 2026
