रायगढ़, घर से साड़ी लेकर निकले एक किसान ने अपने खेत के पेड़ में फांसी लगाते हुए असमय दुनिया को अलविदा कह दिया। यह घटना घरघोड़ा की है। मामले की विवेचना कर रहे सहायक उपनिरीक्षक रामसजीवन वर्मा ने बताया कि शनिवार देर शाम घरघोड़ा से लगे कसैया जंगल गए लोगों के उस समय होश फाख्ते हो गए, जब उन्होंने पीटाडोली स्थित खेत में वार्ड नंबर 1 में रहने वाले विजय मोहन राठिया आत्मज स्व. रामकुमार राठिया (34 वर्ष) की है।
लाश को वहां आम पेड़ की ऊंची शाखा में बंधे साड़ी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में झूलते पाया। जंगल में किसान की लटकती लाश मिलने की खबर फैलते ही भीड़ लगने लगी तो मृतक के भाई योगेश्वर यादव ने थाने में इसकी सूचना दी। वहीं, हरकत में आई पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि विजय मोहन की दिमागी हालत पिछले कुछ रोज से ठीक नहीं थी।
शनिवार दोपहर वह घर में अपनी मां, बीवी और दो बेटियों के साथ खाना खाने के बाद साड़ी लेकर निकला था। विजय मोहन ने जिस जगह फांसी लगाई, उस जगह में वह खेती करता था। फिलहाल, रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपने वाली घरघोड़ा पुलिस मर्ग कायम करते हुए छानबीन कर रही है।

- छत्तीसगढ़ में गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, ट्रक के नीचे दबे मिले शव, 7 गंभीर घायल… - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में नाबालिग के गर्भवती होने पर शुरू हुई जांच, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग… - September 26, 2026
- फर्जी दस्तावेज से 19 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में नौकरी करता रहा बांग्लादेशी, STF ने छापेमारी में दबोचा… - September 26, 2026
