सारंगढ़ बिलाईगढ़, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के छत्तीसगढ़ शासन की बागडोर सम्हालते ही, उनके निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, इलाज, आयुष्मान, आधार, पेंशन आदि जनता की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में स्वच्छ भारत अभियान के तहत विगत 13 दिसंबर को सभी नगरीय निकाय सारंगढ़, सरिया, बरमकेला, बिलाईगढ़, भटगांव में और ग्रामीण क्षेत्र में 14 दिसंबर को स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत साफ-सफाई किया गया। इसी प्रकार शुक्रवार को नगरीय निकाय सारंगढ़ में रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स के पास साफ-सफाई किया गया।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
