सारंगढ़ बिलाईगढ़, विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम जिले के सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम मुड़वाभाठा, उच्चभिठठी और बरमकेला ब्लॉक के पीहरा और बोंदा में किया गया। इस यात्रा के अंतर्गत ग्रामीणों के लंबित छोटे-छोटे कार्य पूरा हो रहा है जैसे-आधार अपडेशन, नवीन आधार, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक पेंशन अंतर्गत दिव्यांग, वृद्धा आदि पेंशन, राजस्व कार्य-बटांकन, सीमांकन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत पानी में फ्लोराइड जांच, बैंक अंतर्गत-20 रूपए वार्षिक भुगतान में 2 लाख रूपए का पीएम सुरक्षा बीमा, पीएम उज्ज्वला योजना, सामान्य बीमारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर नर्स सहित मेडिकल टीम में जांच और दवा, इसी प्रकार पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं के लिए दवा वितरण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एनीमिया के लिए महिलाओं और बालिकाओं को खान पान के लिए सुझाव, कृषि, सहकारिता विभाग के संयुक्त माध्यम से किसान केसीसी कार्य आदि के कार्य का निराकरण, आवेदन जमा करना, मार्गदर्शन, दवा वितरण, इलाज, आदि कार्य किया जा रहा है।

- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

