रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के हार के बाद इस्तीफा का दौर जारी है। महंत रामसुंदर दास, दिलीप षडंगी, चुन्नीलाल साहू के बाद आज पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कुछ महीने बीजेपी से कांग्रेस का दामन थामने वाले आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने भी आज प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि डॉ नंदकुमार साय कांग्रेस सरकार में CSIDC के अध्यक्ष पद पर नियुक्त थे। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी कुछ यथकिंचित परिस्थितियां उत्पन्न हुई है, जिसे देखकर वे कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
