सारंगढ़। छत्तीसगढ़ मे सरकार बदलने के बाद अब तबादलो और राजनैतिक नियुक्ति को निरस्त करने का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को विभिन्न राजनैतिक नियुक्ति निरस्त करने के आदेश विभिन्न सरकारी विभागो के प्रमुख सचिव को जारी कर दिया गया है जिसके तारतम्य मे इस सप्ताह ही समस्त प्रकार की राजनैतिक नियुक्ति को निरस्त कर दिया जायेगा। इस आदेश का सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा। यहा पर नगर पालिका नगर पंचायत में एल्डरमैन सहित सेवा सहकारी समिति में नामांकित व्यक्तियो के साथ साथ सरकारी स्कूल ओर कालेज मे नियुक्ति राजनेतिक व्यक्तियो को तत्काल प्रभाव से पद से हटना होगा।

प्रदेश के साथ साथ सारंगढ अंचल में भी राजनैतिक नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से हटाने का काम शुरू हो जायेगा। सारंगढ़ नगर पालिका मे शासन के द्वारा मनोनीत पार्षद के रूप मे पदस्थ है किन्तु शासन के आदेश के बाद मंगलवार या बुधवार को इनका नियुक्ति निरस्त होना तय है। वही सारंगढ़ के 12 धान खरीदी केन्द्र मे राज्य सरकार के द्वारा नियुक्त किया गया नियुक्ति भी निरस्त होने के कागार पर है मंगलवार को इनके नाम पर भी नियुक्ति निरस्त होने की संभावना जताई जा रही है। इसी प्रकार से विभिन्न सरकारी विभागों मे किया गया राजनैतिक नियुक्ति यथा कृषि उपज मंडी मे अध्क्ष और सदस्य के तोर पर नियुक्त किये गये जनप्रतिनिधि या अन्य व्यक्तियो को नियुक्ति निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया जायेगा। वही शासन के आदेशानुसार विभिन्न सरकारी स्कूल ओर कालेज मे जनभागीदारी समिति का गठन किया गया है तथा इसमे विभन्न स्तर पर राजनैतिक व्यक्तियो को स्थान दिया गया है। छ.ग.शासन के प्रमुख सचिव के निर्देशानुसार इस नियुक्ति को भी भंग दिया जायेगा। वही डीएमएफ सहित ऐसे अन्य पद जिसमें राजनैतिक रूप से विभन्न व्यक्तियो को नियुक्ति प्रदान किया गया था। उन सभी में नियुक्तियो निरस्त करके नये सिरे से नियुक्ति होने की संभावना जताया जा रहा है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




