बड़ी खबर: मुंबई इंडियंस फैंस के लिए बुरी खबर, सूर्यकुमार यादव चोटिल होकर IPL 2024 से हुए बाहर…
मुंबई इंडियंस ने अभी हाल ही में आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन के लिए कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या (hardik Pandya) की नियुक्ति की है. हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने से काफी सारे मुंबई इंडियंस के समर्थक नाखुश है लेकिन इसी बीच मुंबई इंडियंस के फैन्स के लिए एक और बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है कि मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2024 के सीजन से बाहर हो गए है.
सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार बल्लेबाज़ के मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्लेइंग 11 में न शामिल होने से टीम काफी कमजोर नज़र आ रही है. ऐसे में मुंबई इंडियंस के फैन्स के लिए छठा आईपीएल सीजन जीतने का सपना साल 2024 में पूरा होते हुए नज़र नहीं आ रहा है.
सूर्यकुमार यादव हुए चोटिल
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर हो रहे टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे. टी 20 सीरीज के अंतिम मुक़ाबले में सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से टीम के लिए शतकीय पारी खेली थी लेकिन उसी टी20 मुक़ाबले में फील्डिंग करने के दौरान सूर्यकुमार यादव का एंकल ट्विस्ट हो गया था. जिसके बाद सूर्यकुमार यादव अपने पैरो पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे.
जिसके चलते उन्हें मैदान से डग-आउट पहुंचाने के लिए कुछ खिलाड़ियों समेत सपोर्ट स्टाफ का सहारा लेना पड़ा. सूर्यकुमार यादव की मौजूदा हालत को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि उन्हें अपनी एंकल की इंजरी से रिकवर होने में कुछ महीनों का समय लग सकता है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2024 के सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेल पाना मुश्किल ही नज़र आ रहा है.
सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने आईपीएल करियर का पहला मुक़ाबला साल 2012 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेला था लेकिन उसके बाद साल 2014 में उन्हें आईपीएल ऑक्शन के दौरान कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया था. साल 2014 से 2017 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलने के बाद साल 2018 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
जिसके बाद से सूर्यकुमार यादव 2018 के बाद से मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते हुए नज़र आ रहे है. आईपीएल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने अब तक 139 मुक़ाबले खेल लिए है. इन मुक़ाबलों में सूर्यकुमार यादव ने 140 से अधिक की स्ट्राइक रेट और 32.17 की औसत से बल्लेबाज़ करते हुए 3249 रन बनाए है.
- कैसे बनाएं पपीता भक्खा, भूल जाएंगे नूडल्स/पास्ता का स्वाद, टेस्ट में लाजवाब, नोट कर लीजिए रेसिपी… - March 7, 2026
- कुत्ता काटने के कितने घंटे के भीतर इंजेक्शन लगवाना है जरूरी? लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें एक्सपर्ट की राय… - March 7, 2026
- छत्तीसगढ़:स्कूल में ताला, बाहर धूप में बैठे रहे बच्चे : लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, 6 शिक्षकों को DEO ने भेजा कारण बताओ नोटिस… - March 7, 2026
