उत्तर प्रदेश के कानपुर से जयपुर आ रही एक चलती बस में दो ड्राइवरों ने 20 वर्षीय दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि वारदात नौ और 10 दिसंबर की दरमियानी रात की है।
पीड़िता कानपुर से जयपुर जा रही थी और केबिन में बैठी थी। केबिन के अंदर आरिफ और ललित नाम के ड्राइवरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। ललित फरार चल रहा है, उसकी तलाश की जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, बस के अंदर कुछ यात्री मौजूद थे, जबकि पीड़ित केबिन के अंदर थी, जो अंदर से बंद था। घटना के बाद महिला ने शोर मचा दिया, जिससे यात्री सतर्क हो गए। उन्होंने बस रुकवाई और आरिफ को पकड़ लिया, जबकि ललित भाग गया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
