नगर पंचायत अनपरा के आदर्श नगर औड़ी से पांच वर्षीय भतीजे के साथ फरार एक किशोरी के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

आदर्श नगर औड़ी निवासी एक किशोरी अपने परिजनों के साथ घर पर रहती थी।
उसने अपने एक पांच वर्षीय भतीजे से काफी लगाव था। गत 4 नवंबर को किशोरी अपने पांच वर्षीय भतीजे को लेकर घर से कहीं चली गई।
काफी खोजबीन के बाद किशोरी का कहीं पता नहीं मिलने पर पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही अवगत कराया कि पड़ोस के रहने वाला 21 वर्षीय युवक सूरज विश्वकर्मा मेरी पुत्री व नाती को भगाकर ले गया है। उसका फोन भी बंद बता रहा है। उसने किसी अनहोनी की भी आशंका जताई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अनपरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने दिए गए तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा कायम कर उसकी तलाश में जुट गए। अथक प्रयास कर पुलिस ने किशोरी समेत उसके भतीजे को सकुशल बरामद किया। साथ ही मंगलवार की सुबह आरोपी को भी गिरफ्तार कर चालान किया।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
