रायगढ़, धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में किरोड़ीमल नगर निवासी एक युवक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पता चला है कि युवक ने मां दुर्गा पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी को फेसबुक में शेयर किया।

किसी भी धर्म की मान्यताओं और आस्था के खिलाफ आपत्तिजन टिप्पणी करना और इसे फैलाना बेहद गंभीर मामला है। कई बार ऐसी टिप्पणियों से सांप्रदायिक घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसा करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। रायगढ़ में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है। किरोड़ीमल नगर निवासी नरेंद्र बंजारे नामक युवक पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर दुर्गा पूजा से जुड़े एक समारोह पर की गई ओछी टिप्पणी को शेयर कर दिया। कोलकाता में शोभा बाजार के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन होता है।
इस पर एक फेसबुक ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस कन्टेंट को नरेंद्र ने भी शेयर कर दिया। 17 अक्टूबर को बामसेफ नामक ग्रुप में कुछ टिप्पणी शेयर की गई थी। उसी टिप्पणी को आरोपी ने भी शेयर कर दिया। इस पर स्थानीय युवकों की नजर पड़ी तो बवाल मच गया। कोतरा रोड थाने में लिखित शिकायत की गई। पुलिस ने भी धारा 295 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। अब पुलिस आरोपी को तलाशने में जुटी है।
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

