रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। यह फिल्म न केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनिया भर में धूम मचा रही है। रणबीर कपूर की फिल्म ने 5 दिनों में दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि भारत में भी फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।
‘एनिमल’ को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और फिल्म हर दिन करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एनिमल’ ने जहां 5वें दिन 37.47 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, वहीं अब छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन अब तक 17.56 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 300.52 करोड़ रुपये हो गया है।
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। फिल्म में रणबीर कपूर का खूंखार लुक देखकर फैंस उत्साहित हो गए। इसके बाद जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो फैंस फिल्म देखने के लिए बेताब हो गए। ‘एनिमल’ का क्रेज ऐसा था कि फिल्म ने पहले दिन 63.8 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की और रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई।
‘एनिमल’ पिता और बेटे के दिलचस्प रिश्ते की कहानी है। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि अनिल कपूर ने उनके पिता का किरदार निभाया है. इसके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
