जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ के जूटमिल थाना अंतर्गत युवक की आत्महत्या की बड़ी ख़बर निकलकर सामने आ रही हैं जहां एक 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या करके अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली दरअसल पूरा मामला जुटमिल थाना अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाके बनसियां की घटना हैं जहां युवक का शव घर से कुछ दूर खेतों में पेड़ से लटकता हुआ। जहां उसने अपने गमछे से पेड़ में फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी अनुसार कल दिनांक 17 मई को युवक घर से दोपहर को निकला था जिसके बाद शाम करीब 4 बजे आसपास के लोगों की नज़र पेड़ से लटकते हुए शव पर पड़ी तो उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद मामला फांसी लगाने का था इसलिए जूटमिल पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद जुटमिल पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पेड़ से उतारा गया व जूटमिल पुलिस ने उक्त घटना पर मर्ग कायम कर लिया है व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिसकी अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है पुलिस अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया गया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा और आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान यशवंत महंत उर्फ सोनू उम्र 24 वर्ष पिता साधुदास महंत उम्र 46 वर्ष निवासी बनसियां के रूप में हुई हैं।
ग्रामीणों के अनुसार युवक दो भाई थे जिनमे मृतक युवक घर का बड़ा बेटा था जिसके पिता गांव में खेती किसानी का काम करते थे व युवक किसी प्रकार का रोजगार य काम नही करता था व घर का बड़ा बेटे होने के कारण उसके परिवार वाले उससे उम्मीद करते थे की वो कुछ काम करे लेकिन युवक घर वालों के उम्मीदों व बेरोजगारी के बोझ में के तले मानसिक दबाव को नही झेल पाया व आत्महत्या करके अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक के आत्महत्या के बाद उसके परिजन सदमे में हैं।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




