सारंगढ़ – सारंगढ़ मे वाहन चालकों की लापरवाही कोई बड़ी बात नही है, यहाँ रसुखदार वाहन मालिको के ड्राइवरों को मानों आम आदमी की जिंदगी से खिलवाड़ करने का लाइसेंस मिल गया हो, जनता अगर बेसहारा और आर्थिक कमजोर है तो फिर इनके कहने ही क्या? ये वाहन चालक और उनके गुंडे उल्टा प्रार्थी को धमकाने और मारपीट करने से भी गुरेज नही करते ! ताजातरीन मामला सारंगढ़ बस स्टैंड की है जहाँ सारंगढ़ से कोरबा जाने वाली राजधानी बस ड्राइवर की कारस्तानी सामने आई है, ड्राइवर की लापरवाही का उदाहरण यह है कि बस स्टैंड मे खड़े ग्रामीण युवक को दिन दहाड़े ठोकर मार दिया, जिससे युवक को गंभीर चोट पहुंची है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम सुमित कुर्रे पिता टेसराम कुर्रे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बरतुंगा बताया जा रहा है।

लोगों की माने तो राजधानी बस क्रमांक CG10-G1035 के ड्राइवर द्वारा लापरवाही पूर्वक बस चलाने के वजह से उक्त घटना घटित हुई है, इस भीषण घटना के साक्षियों ने तत्काल 108 के माध्यम से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए समुदाईक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया जिससे अभी तक उसकी जान बच पाई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार पीड़ित युवक को काफी गंभीर छोटे आई है, साथ ही सीने की छः पसलियाँ टूटने की बात कही जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल युवक सुमित को इलाज हेतु रायपुर रिफर किया गया है।
परिजनों ने दर्ज की शिकायत:
राजधानी वाहन चालक की लापरवाही से नाराज परिजनों ने जिंदगी और मौत से जुझते सुमित के न्याय के लिए सारंगढ़ थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक थाने मे उक्त मामला पर शिकायत दर्ज कर लिया गया है।
गरीब परिजनों ने लगाई मुआवजा साहित इलाज़ की गुहार –
अगर उक्त हादसा किसी सम्पन्न परिवार के साथ होता तो सारंगढ़ अंचल मे भूचाल आ जाता लेकिन जब मामला किसी गरीब का हो तो भला कौन अपना मुंह खोले, लेकिन न्याय की गुहार लगाते परिजनों का दर्द साफ झलकते देखा जा सकता है। घर का इकलौता कमाऊ लड़का सुमित कुर्रे गैरेज में तेज करके अपना और परिवार का भरण पोषण करता था, उक्त कार्य हेतु सुबह सारंगढ़ बस स्टैंड पंहुचा और बस से नीचे उतर कर खड़ा था तभी सारंगढ़ से कोरबा जाने वाली राजधानी बस CG10G1035 ने लापरवाही पूर्वक सुमित कुर्रे को पीछे से जोरदार ठोकर मारी और बस उसके ऊपर से पार कर दिया, जिससे सुमित कुर्रे के सीने की छः पसली टूट गई। अपने मरणासन्न बच्चे एक देखते हुए परिजनों ने प्रशासन और राजधानी बस मालिक आठ दोषी ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई करने और अपने चिराग की इलाज़ हेतु मुआवजा एवं खर्च वहन करने गुहार लगाई है, अन्यथा सपरिवार आमरण अनशन करने की बात कही है।



- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

