छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत 8 वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग स्कूली छात्रा का पूर्व परिचित युवक ने अगवा कर लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
पीड़िता के पिता और आरोपी एक साथ मनियारी दुकान लगाया करते थे जिसके कारण आरोपी का पीड़िता के घर आना जाना होता था।
मंगलवार की शाम को स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर जा रही छात्रा की मुलाकात आरोपी से हुई चूंकि पीड़िता आरोपी से परिचित थी इसी कारण आरोपी की बातों में आकर उसके साथ चली गयी। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने सुनसान इलाके में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
समय पर घर नहीं बच्ची तब परिजन पहुंचे पुलिस के पास
स्कूली समय बीतने के बाद घर नहीं आने पर छात्रा के परिजनों ने शाम को पत्थलगांव थाने जाकर मामले जानकारी दी, जहां पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया। घटना के दूसरे दिन एसडीओपी हरीश पाटिल के नेतृत्व में पुलिस ने टीम गठित कर पीड़िता स्कूली छात्रा को आरोपी युवक के घर से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में पत्थलगांव पुलिस आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजकर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।
- दशहरा पर सारंगढ़ पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश… - October 19, 2026
- मुड़पार में खेत में मिला 3 दिन से लापता गोपाल साहू का शव, गांव में सनसनी… - October 19, 2026
- सरिया में कैलाश नायक का जन्मदिन धूमधाम से मना, दुर्गा पंडाल में काटा केक… - October 19, 2026
