सारंगढ़। भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक का जन्मदिन सरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके साथ खुशियां साझा करते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।
नगर के मुख्य मार्ग स्थित दुर्गा पंडाल में दुर्गा समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर कैलाश नायक का जन्मदिन मनाया। वहीं, बीच बस्ती स्थित दुर्गा पंडाल के समीप भी केक काटकर उत्साह के साथ खुशियां मनाई गईं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन के अवसर पर कैलाश नायक अपनी धर्मपत्नी एवं जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक के साथ दुर्गा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता देखने को मिली।
इस अवसर पर नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ, राजू प्रधान, आशुतोष स्वर्णकार, मोती स्वर्णकार, पिंटू प्रधान, भुवन अग्रवाल, आकाश नायक, सीताराम प्रधान, किशन ईजारदार, पांटू स्वर्णकार, सुबोध महाराज, नरेंद्र डनसेना, अजय सराफ, हितेश पटेल, तरन प्रधान एवं मनोज मेहर सहित भाजपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता, दुर्गा समिति के सदस्य और शुभचिंतक उपस्थित रहे।
जन्मदिन पर मिले स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद से अभिभूत कैलाश नायक ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने शुभकामनाएं देने वाले सभी साथियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हुए उनके स्नेह को अपने लिए विशेष बताया। सरिया में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से जन्मदिन की खुशियों के साथ नवरात्रि के धार्मिक उत्साह का भी माहौल देखने को मिला।
- मुड़पार में खेत में मिला 3 दिन से लापता गोपाल साहू का शव, गांव में सनसनी… - October 19, 2026
- सरिया में कैलाश नायक का जन्मदिन धूमधाम से मना, दुर्गा पंडाल में काटा केक… - October 19, 2026
- खीलन सोरेंग के भाजपा प्रवेश पर कांग्रेस का खंडन, सियासत गरमाई… - October 19, 2026
