सारंगढ़। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सारंगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी दीवान के मार्गदर्शन में आयोजित फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य बाजार और दशहरा मैदान के आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरा।
इस दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से शहर में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और दशहरा आयोजन समितियों के सदस्यों से चर्चा कर पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दशहरा उत्सव के दौरान हुड़दंग करने वालों, शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के साथ पुलिस व्यवस्था को भी सतर्क रखा जा रहा है।
फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, पुलिस की इस पहल से नागरिकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।
- दशहरा पर सारंगढ़ पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश… - October 19, 2026
- मुड़पार में खेत में मिला 3 दिन से लापता गोपाल साहू का शव, गांव में सनसनी… - October 19, 2026
- सरिया में कैलाश नायक का जन्मदिन धूमधाम से मना, दुर्गा पंडाल में काटा केक… - October 19, 2026
