नगर के एक मुहल्ले से किशोरी को अगवा कर आरोपित एक होटल ले गया। वहां पर अपने बहनोई के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कचहरी चौकी पुलिस ने आरोपित को किशोरी के साथ पत्थरकटा से धर दबोचा जबकि आरोपित का बहनोई भाग निकला।

पीड़िता के बयान बाद पुलिस ने अपहरण के साथ एससी-एसटी एक्ट, पॉक्सो व सामूहिक दुष्कर्म की धारा शामिल कर मुकदमे में आरोपित के बहनोई का नाम भी शामिल कर लिया है।

किशोरी के पिता ने दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा
नगर के एक मुहल्ले में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी बीते 21 नवंबर को दोपहर लापता हो गई थी। छानबीन में पता चलने पर किशोरी के पिता ने 22 नवंबर को सदर कोतवाली में बैरमपुर, कोतवाली निवासी रवि राजपूत के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।
पीड़िता ने कोर्ट में दर्ज करवाए 164 बयान
कचहरी चौकी पुलिस ने नगर के पत्थरकटा चौराहे के समीप से रवि राजपूत को किशोरी के साथ धर दबोचा। इसके बाद महिला सिपाहियों की मौजूदगी में किशोरी के 161 के बयान लिए। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवाए।
बरगला कर होटल में ले जा किया दुष्कर्म
बयान में किशोरी ने बताया कि उसे रवि गौतम बरगला कर कहीं पर स्थित एक होटल ले गया। वहां रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने बहनोई रोहित को भी बुला लिया और फिर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
- “सुरक्षित मातृत्व की मजबूत पहल” : सारंगढ़ जिला अस्पताल में मेगा हेल्थ कैंप, 38 गर्भवती महिलाओं को मिला विशेषज्ञ इलाज… - April 24, 2026
- सारंगढ़:पुण्य स्मृति में सेवा का अनुपम उदाहरण: आयुर्वेदिक केंद्र को मिला वाटर फ्रीजर-RO, ग्रामीणों को शुद्ध जल की सौगात… - April 24, 2026
- सारंगढ़:वर्षों से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्त में: पुलिस की सटीक घेराबंदी ने दिलाई बड़ी सफलता… - April 24, 2026
