RCBअपने ऑल राउंडर को किया ट्रेड, सनराइजर्स हैदराबाद का खिलाड़ी टीम में शामिल….
आईपीएल में खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, उसे देखते हुए कुछ टीमों ने ट्रेड और रिलीज भी किये हैं। हालांकि ज्यादा खिलाड़ियों की लिस्ट नहीं आई है।
इस बीच आरसीबी ने अपने एक खिलाड़ी को ट्रेड किया है।
ऑल राउंडर शाहबाज अहमद को आरसीबी ने ट्रेड किया है। आरसीबी के इस खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी के साथ ट्रेड किया गया है। आरसीबी ने साल 2020 में शाहबाज अहमद को अपने साथ जोड़ा था। अब ट्रेड करते हुए उनको टीम से बाहर किया है।
साल 2022 में शाहबाज अहमद को आरसीबी ने रिलीज कर दिया। इसके बाद नीलामी में फिर से उनको 2 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि के साथ खरीद लिया गया। सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड कर आरसीबी ने मयंक डागर को अपने साथ जोड़ लिया है। शाहबाज अहमद को बाहर करने का कारण खराब प्रदर्शन हो सकता है। पिछले आईपीएल में आरसीबी के लिए खेले गए 10 मैचों में शाहबाज अहमद के बल्ले से महज 42 रन आए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने मयंक डागर को 1 करोड़ 80 लाख रुपये की धन राशि के साथ खरीदा था। मयंक का प्रदर्शन भी ठीक नहीं था। दोनों टीमों ने खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का आदान-प्रदान किया है। आरसीबी के ऊपर इस बार भी नज़रें रहने वाली हैं।
क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि हर्षल पटेल और वनिंदु हसारंगा को भी बाहर किया जा सकता है। हालांकि जानकारी की पुष्टि नहीं की गई है। मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि इसे लेकर फ्रेंचाइजी अभी किसी भी तरह के फैसले पर नहीं पहुंची है।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से हैरी ब्रूक को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि ये सब भी अटकलें ही हैं, पुख्ता तौर पर फ़िलहाल कुछ भी सामने नहीं आ रहा है। देखना होगा कि टीम नीलामी से पहले क्या रणनीति बनाती है।
- राज्यसभा सदस्य बनने पर लक्ष्मी वर्मा को बधाइयों का तांता, महिला मोर्चा ने जताया गर्व… - March 6, 2026
- भाजपा कार्यालय में होली मिलन: रंग-गुलाल के साथ गूंजा भाईचारे और एकता का संदेश… - March 6, 2026
- बचे हुए चावल से बना लें प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि… - March 6, 2026
