शिवरीनारायण मेला ग्राउंड के पास चल रहा था देह व्यापार का खेल, तीन कॉल गर्ल, दो ग्राहक सहित संचालिका गिरफ्तार….

जांजगीर–चांपा। जांजगीर चांपा पुलिस ने देह व्यापार के धंधे पर चोट करते हुए रेड कार्यवाही की है। रेड में तीन कॉल गर्ल के साथ दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। देह व्यापार का अड्डा चलाने वाली संचालिका को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्यवाही जारी है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।
घटना की जानकारी देते हुए एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार ने बताया कि शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के शिवरीनारायण मेला ग्राउंड के पास स्थित द्रोपदी भट्ट के मकान में आज पुलिस ने रेड कार्रवाई की है। एसडीओपी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिछले तीन माह से द्रौपदी भट्ट अपने घर में अवैध रूप से महिलाओं को बुलाकर पिछले कई दिनों से देह व्यापार का संचालन कर अवैध रूप से लाभ कमा रही है। आज पुलिस ने सूचना पर एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर की बताई जगह पर दोपहर साढ़े तीन बजे रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान दो व्यक्तियों को पुलिस ने महिलाओं के साथ संदिग्ध अवस्था में पाया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अनैतिक धंधे के पैसे तथा आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई। साथ ही घटना स्थल से मोटरसाइकिल एवं मोबाइल भी बरामद हुए,गिरफ्तार आरोपियों पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 503/23 धारा 3,4,5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम कायम कर ग्राहक बन कर पहुंचे ईश्वर साहू उम्र 38 वर्ष निवासी सरसिवा जिला सारंगढ़ व चूड़ामणि मानिकपुरी उम्र 25 वर्ष निवासी बरसेली जिला बलौदा बाजार को गिरफ्तार किया है। साथ ही संचालिका द्रोपदी भट्ट व कॉल गर्ल का काम करने वाली तीन अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया है।पुलिस की कार्यवाही जारी है…
- एचडीएफसी बैंक सारंगढ़ ब्रांच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन… - December 15, 2025
- उपभोक्ताओं के साथ धोखा! हसौद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे गांवों नेटवर्क की बदहाली से जनता परेशान..महीने का रिचार्ज पूरा, सुविधा अधूरा.. - December 15, 2025
- प्रशासनिक अवहेलना का शिकार शासकीय माध्यमिक शाला आमाकछार…जर्जर हालत में पढ़ने मजबूर बच्चे, क़भी भी घट सकती है दुर्घटना..!शौचालय के अभाव से छात्राओं को भारी परेशानी.. - December 15, 2025

