सावधान! ऑर्डर किया था 46,000 रुपये का आईफोन, डिलीवरी पैकेट में निकलीं साबुन की टिकिया, ऑनलाइन शॉपिंग करना युवक को पड़ा भारी….

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन खरीदारी मंच से 46,000 रुपये मूल्य का एक स्मार्टफोन मंगवाया, लेकिन कथित तौर पर उसे दिए गए पार्सल में साबुन की तीन टिकिया मिलीं।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। भयंदर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ित के पार्सल के साथ डिलीवरी के दौरान छेड़छाड़ की गई है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित ने ऑनलाइन खरीदारी मंच से 46,000 रुपये का आईफोन मंगवाया था। पुलिस ने पीड़ित द्वारा दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि जब उसने पैकेज खोला तब उसे मोबाइल फोन के पैकेट में बर्तन धोने वाले साबुन की तीन टिकियां मिलीं।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को अज्ञात अपराधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
