‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सीजन 10 को अपना विनर मिल चुका है। छत्तीसगढ़ की अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी के धुरंधरों ने आइजीटी की ट्रॉफी अपने नाम की है। ट्रॉफी के साथ अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी की टीम को इनाम के तौर पर 20 लाख रुपये की राशि भी मिली है।
इसके अलावा विजेता को मारुति सुजुकी अर्टिगा भी पुरस्कार के रूप में दिया गया है। वहीं, रागा फ्यूजन (जिसमें लुधियाना से जयंत पटनायक, एमपी से अजय तिवारी, पटना से अमृतांशु दत्ता और पटना से हर्षित शंकर शामिल थे) ये फर्स्ट रनर-अप रहे, जिन्हें 5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के विनर बने अबूझमाड़ मलखंभ
बता दें कि अबूझमाड़ मलखंभ एकेडमी के साथ-साथ नागालैंड महिला बैंड, जीरो डिग्री, रागा फ्यूजन, गोल्डन गर्ल्स और द आर्ट जैसे कई परफार्मिंग ग्रुप इस शो का हिस्सा थे, लेकिन अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी को जनता का सबसे ज्यादा प्यार मिला, जिसकी वजह से ये इस शो में जीतने में कामयाब रहे। वहीं अबूझमाड़ मलखंभ के कामयाबी के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ कई लोगों का सपोर्ट भी रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है। हाल ही में भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर अकादमी को शुभकामनाएं देते हुए जनता से इन्हें वोट देने की अपील की थी।
भूपेश बघेल का ट्वीट
भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘हमारे नारायणपुर मलखंभ अकादमी के कलाकार तैयार हैं, पूरी दुनिया को अपने हुनर का कमाल दिखाने, 100 से अधिक देशों के खेल प्रेमियों के दिलों को जीतने वाले हमारे छत्तीसगढ़ की माटी के ये लाल सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इंडियाज गॉट टैलेंट शो के फाइनल मुकाबले में अपनी धमाकेदार मलखंब के हैरतअंगेज प्रस्तुतियों के माध्यम से खिताब जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। प्रतियोगिता में उन्हें विजेता बनने के लिए सभी प्रदेशवासियों के आशीर्वाद स्वरूप अधिक से अधिक वोट की आवश्यकता है।सभी प्रदेशवासियों से विनम्र अपील है कि सोनी लिव एप को डाउनलोड या अपडेट कर हमारे हुनरबाजों के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करें और अपने अड़ोस-पड़ोस, रिश्तेदारों, यार-दोस्तों को भी वोट करवाने की अपील करें।’
ये सितारों रहे इस शो के जज
वहीं शो के जज की बात करे तो शिल्पा शेट्टी, बादशाह और किरण खेर ने इंडियाज गॉट टैलेंट का ये सीजन जज किया था।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
