छत्तीसगढ़ में बीजेपी की घोषणा पत्र के बाद रविवार को कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश में धान खरीदी का मुद्दा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रमुखता से दिखाई दे रहा है।
बीजेपी ने इसका तोड़ निकालते हुए किसानों 3100 रूपये में धान खरीदी की घोषणा की थी। जवाब में कांग्रेस ने भी मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए 3200 रूपये क्विंटल देने का ऐलान किया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिलने वाली इनपुट सब्सिडी सहित किसानों को मिलेगी। साथ ही कांग्रेस की सरकार बनते ही 200 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी, 200 यूनिट तक की बिजली का बिल नहीं आएगा। 200 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट प्रति माह तक निःशुल्क बिजली मिलेगी।

कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज देने का वादा किया है। इसके साथ ही सभी सरकारी स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल बनेंगे। सड़क हादसे के शिकार लोगों का मुफ्त इलाज होगा। स्व सहायता समूह का भी कर्ज माफ होगा। तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। कांग्रेस की सरकार जातिगत जनगणना कराएगी। परिवहन व्यवसायियों के कर्ज भी माफ किए जाएंगे। युवाओं को उद्योग लगाने पर सरकार 50 फीसदी सब्सिडी देगी। दाह संस्कार के लिए लकड़ी का प्रबंध फ्री में किया जाएगा।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
