छत्तीसगढ़ में चुनाव से ठीक 3 दिन पहले एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई है। भाजपा नेता की हत्या का आरोप नक्सलियों पर लगा है। कहा जा रहा है कि भाजपा नेता रतन दुबे प्रचार के लिए निकले थे, तभी घात लगाए नक्सलियों ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मार डाला।

रतन दुबे की हत्या
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष और क्षेत्र के विधानसभा संयोजक रतन दुबे की कौशलनगर गांव के बाजार में एक तेज धार वाले हथियार से हत्या कर दी गई। वह 7 और 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के लिए घर से निकले थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
भाजपा ने जताया शोक
घटना पर शोक व्यक्त करते हुए बीजेपी नेता ओम माथुर ने एक्स पर लिखा- “छत्तीसगढ़ बीजेपी के नारायणपुर विधानसभा संयोजक और नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे जी की अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा की गई नृशंस हत्या से मुझे गहरा दुख हुआ है। पूरी पार्टी इस कायरतापूर्ण निंदा करती है।”
टारगेट किलिंग का आरोप
यह घटना विपक्षी भाजपा द्वारा चुनावों से पहले अपने कार्यकर्ताओं की “लक्षित हत्याओं” के आरोपों के बीच हुई है। 20 अक्टूबर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सरखेड़ा गांव में संदिग्ध माओवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता बिरजू ताराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नारायणपुर उन 20 विधानसभा सीटों में से एक है, जिन पर 7 नवंबर को मतदान होगा। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
