पन्चकूला में एक फार्मा कंपनी के कर्मचारियों के लिए दिवाली का पर्व इस बार खास बन गया है। इस कंपनी के मालिक ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में कारें गिफ्ट की। कंपनी के मालिक एम के भाटिया ने कर्मचारियों को कारों की चाबियां सौंपी।
भाटिया अपनी कंपनी के कर्मचारियों को कर्मचारी न कह कर सेलिब्रिटी और स्टार के रूप में संबोधित करते हैं। दिवाली पर उन्होंने अपनी कंपनी के 12 स्टार सेलिब्रिटी को टाटा पंच कार तोहफे में दे दी।

जल्दी ही 38 और कर्मचारियो को भी मिलेगी कार
भाटिया ने कहा कि मिस्टकार्ट फार्मा आज कर्मचारियों की मेहनत से ही इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि वे एक सपना लेकर चंडीगढ़ आए थे। उनके इस सपने को साकार करने में इन कर्मचारियों का सबसे बड़ा हाथ है। इसी वजह से उन्होंने इस दिवाली कर्मचारियों को कोई शानदार गिफ्ट देने का मन बनाया। उन्होंने कुछ समय पहले कर्मचारियों को कहा था कि उन्हें कार गिफ्ट करेंगे और आज उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने अपने 12 कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के रूप में कार दे दी है, जल्द ही 38 और कर्मचारियो को भी कारें दी जाएंगी।
वहीं, आपको बता दें कि दिवाली का यह शानदार तोहफा पाने वालों में कपंनी का ऑफिस ब्वॉय भी शामिल है। मिट्स हेल्थकेयर नामक कंपनी के मालिक का कहना है कि इन कर्मचारियों की मेहनत की वजह से ही वे आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, शुरुआत से ही ये कर्मचारी उनके साथ हैं। ये कार उनकी इस मेहनत और ईमानदारी और विश्वास का इनाम है।
कइयों को ड्राइविंग भी नहीं आती
खास बात ये है कि कुछ कर्मचारियों को तो कार चलानी तक नहीं आती। किसी ने भी सपने में भी नहीं सोचा था कि कंपनी उन्हें तोहफे में कार देगी। यह गिफ्ट पाकर उनके कर्मचारी हैरान हो गए। कंपनी ने ऑफिस बॉय मोहित को भी तोहफे में कार मिली है। भाटिया का कहना है कि मोहित शुरू से कंपनी के साथ है और पूरी मेहनत और लगन से काम करते हैं।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
