पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार और भूपेश पर हमला करते हुए कहा है कि राज्य सरकार की तिजोरी खाली है, वेतन दे नहीं सकते और वादे बांट रहे हैं।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन सच यह है कि वो सिर्फ बड़े-बड़े घोटालों करते हैं। वास्तविकता यह है कि राज्य सरकार केंद्रीय अखिल भारतीय अधिकारियों और पेंशनभोगियों को ठीक से वेतन देने में भी अक्षम है। अखिल भारतीय अधिकारियों को जहां अभी केंद्र सरकार 46 प्रतिशत डीए दे रही है, वहीं छत्तीसगढ़ सरकार विगत 10 माह से केवल 38 प्रतिशत ही दे रही है जो केंद्र सरकार से 8 प्रतिशत कम है। राज्यस्तरीय कर्मचारियों अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में ही 42 प्रतिशत डीए प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में केवल छत्तीसगढ़ राज्य में अखिल भारतीय अधिकारियों को इतना कम वेतन मिल रहा है, जो प्रदेश के राजकोष की दयनीय स्थिति को बता रहा है, क्योंकि प्रदेश के राजस्व में इस सरकार ने भारी लूट की है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
