कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जालबांधा खैरागढ़ में जनसभा काे संबोधित कर रही है। सरकार बनते ही राज्य के किसानों से ‘तिवरा’ को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
राज्य के परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी की जाएगी। छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएंगे। राज्य के सभी 6,000(लगभग) शासकीय हायर सेकेंड्री एवं हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में क्रमशः अपग्रेड करेंगे। फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना कर ग्रामीण औद्योगिक केंद्र की स्थापना कर ग्रामीण औद्योगिक केंद्र की संख्या 300 से बढ़ाकर 1000 करेंगे।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही 17.5 लाख लोगों को आवास मिलेगा

सीएम भूपेश बघेल ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के समय में किसानों को बोनस मिलता था। जैसे ही मोदी सरकार बनी, बोनस देना बंद कर दिया गया। लेकिन हम आपको बोनस देंगे। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही 17.5 लाख लोगों को आवास मिलेगा। मोदी सरकार पैसा दे या न दे, छत्तीसगढ़ सरकार आपको मकान देगी।
प्रियंका गांधी ने की घोषणाएं:
सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में।
200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली।
महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ।
आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना।
राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे।
छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज।
परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ।
राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
- साउथ अफ्रीका से हारते ही फंसा पेच! अब कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया? समझें पूरा समीकरण… - June 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध पकड़ाया, किरायेदार बनकर रह रहा था, पुलिस को फोन में मिले कई अहम सबूत… - June 22, 2026
- शिव संग कुत्ता पूजे, अनोखी है ‘कुकुरदेव मंदिर’ की कहानी… - June 22, 2026


