सारंगढ़ : विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत अभ्यर्थियों को नामांकन पत्र प्राप्त करने और जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। जिले के दोनों विधानसभा सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। संबंधित वर्ग के अभ्यर्थी अमानत राशि पांच हजार रुपए जमा कर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं। कलेक्टोरेट सारंगढ़ में विधानसभा क्षेत्र 17-सारंगढ़ के लिए कक्ष कलेक्टर न्यायालय में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त और जमा किया जाएगा। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 43-बिलाईगढ़ के लिए कक्ष न्यायालय अपर कलेक्टर में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त और जमा किया जाएगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। नाम वापसी 02 नवंबर 2023 गुरूवार को अपरान्ह 3 बजे तक किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में द्वितीय चरण में मतदान की तिथि 17 नवंबर 2023 शुक्रवार को और मतगणना 03 दिसंबर 2023 रविवार को निर्धारित है।


- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
