रायगढ़ । अवैध शराब के विरूद्ध कोतवाली पुलिस की कार्रवाई आज भी जारी है, कोतवाली स्टाफ द्वारा आज दिनांक 26.10.2023 को मुखबीर सूचना पर रायगढ़-पूंजीपथरा मार्ग पर ढिमरापुर ब्रेड फैक्टरी के पास अनिल कुमार मिंज उर्फ लारा निवासी ईशानगर जगतपुर को प्लास्टिक थैला में 22 पाव देशी प्लेन मदिरा ले जाते समय पकड़ा गया है । पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि अनिल कुमार मिंज उर्फ लारा के द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जाती है ।

कोतवाली थाना प्रभारी शनिप रात्रे के निर्देशन पर कोतवाली स्टाफ अनिल कुमार मिंज पर निगाह रखे हुये थी । संदेही अनिल कुमार मिंज के द्वारा आज काफी मात्रा में शराब लेकर जाने की सूचना पर कोतवाली स्टाफ द्वारा आरोपी अनिल कुमार मिंज उर्फ लारा पिता हंसराम मिंज उम्र 43 वर्ष निवासी ईशानगर जगतपुर थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ को मय शराब पकड़ा गया है जिस पर थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, आरक्षक जगमोहन ओग्रे शामिल थे ।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

