कल वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच में मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका के नए कप्तान कुशल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पारी 43.3 ओवर में 209 रन पर समाप्त हो गई। टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के द्वारा सेट किए 210 रन के टारगेट को 35.2 में पूरा करके वर्ल्ड कप 2023 में अपनी पहली जीत अर्जित की। श्रीलंका के कप्तान कुशल मेंडिस वर्ल्ड कप 2023 में अपनी टीम की लगातार तीसरी हार से काफी निराश दिखाई दिए।
मुकाबले में हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में दिया यह बयान-
‘निशांका और परेरा ने हमे अच्छी शुरुआत दी लेकिन इसके बाद हमने काफी संघर्ष किया। इस पिच पर हमे 290 से 300 तक का स्कोर बनाना चाहिए। इस मुकाबले में हमने बल्लेबाजी के दौरान ज्यादा स्ट्राइक भी रोटेट नही किया। पिछले दो वर्ल्ड कप मुकाबलों में हमने अच्छी बल्लेबाजी लेकिन आज के मुकाबले में हमारे बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा। मुझे मेरे बैटिंग यूनिट पर आत्म विश्वास है।’
अपने गेंदबाजों पर बात करते हुए श्रीलंका के कप्तान कुशल मेंडिस ने कहा कि
‘आज के मुकाबले में दिलशान मधुशंका ने अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने हमे 2 विकेट जल्द दर्ज कराए। हम इस मुकाबले में अच्छा फील्डिंग कर सकते है। उम्मीद है मठीशा पथिराना जल्द रिकवर करेंगे और टीम के लिए दुबारा खेलते हुए नज़र आएंगे।’
कुशल मेंडिस ने बल्लेबाजों को माना इस हार का जिम्मेदार
श्रीलंका के कप्तान कुशल मेंडिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार जा जिम्मेदार मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों को माना है। श्रीलंका की टीम को सलामी बल्लेबाज निशांका और कुशल परेरा ने शतकीय साझेदारी करके टीम के स्कोर को बड़ा करने का अच्छा प्लेटफार्म दे दिया था लेकिन आज के मुकाबले में समरविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा, खुद कप्तान मेंडिस, करुणारत्ने और वेलालागे ने कुछ खास बल्लेबाजी नही की जिसके चलते टीम का स्कोर 209 तक ही पहुंच पाया।
21 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ होना अगला वर्ल्ड मुकाबला
आज ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप 2023 में मिली तीसरी हार के बाद श्रीलंका का अगला मुकाबला 21 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ लखनऊ के इकना स्टेडियम में ही है। यह मुकाबला सुबह 10:30 से खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम नीदरलैंड के खिलाफ अपना अगला वर्ल्ड कप मुकाबला जीतकर अपने जीत के खाते को खोलना चाहेगी।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
