रायगढ़:-बारिश ना होने से परेशान होकर ग्रामीणों द्वारा बारिश के लिए मेंढक-मेंढकी की कराई शादी…
रायगढ़ /लैलूंगा:अच्छी बारिश ना होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। खेतों में लगाई फसलें सूखने लगी हैं और यही कारण है कि अब हर कोई भगवान से अच्छी बारिश की कामना कर रहा है। रूठे इंद्रदेव को मनाने के लिए गांवों में तो हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है, और ऐसा वाकया लैलूंगा विकासखंड के ग्राम सोनाजारी और बेस्किमुड़ा में देखने को मिली जहां बारिश ना होने से परेशान ग्रामीणों द्वारा बारिश के लिए मेंढक-मेंढकी की शादी कराई गांव के लोगो द्वारा रूठे इंद्रदेव को मनाने के लिए ग्रामीणों ने एक अनूठी शादी कराई। अब इसे टोटका कहें या परंपरा ये तो पता नहीं लेकिन इतना जरुर है कि इसके बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि इंद्रदेव खुश होंगे और अच्छी बारिश करेंगे।


इंद्रदेव को मनाने और अच्छी बारिश की उम्मीद लिए ग्रामीणों ने मेंढक और मेंढकी की शादी कराई। मेंढक-मेंढकी को दूल्हा दुल्हन बनाकर गाजे बाजे के साथ पूरे गांव में उनकी बारात निकाली गई जिसमें ग्रामीण महिला और पुरुष जमकर नाचे। मेंढक-मेंढकी की शादी कराने और गांव में बारात निकालने के बाद ग्रामीणों ने मेंढक और मेंढकी को गांव के ही तालाब में ले जाकर छोड़ दिया।बता दें कि40-45 वर्ष पूर्व भी बारिश नहीं हुई है और से धान सहित कई फसलें सूखने लगी हैं जिस पर बारिश के देवता इंद्र को मनाने के लिए मेंढक मेंढकी की शादी कराई गई थी। मेंढक-मेंढकी की इस शादी को लेकर ग्रामीणों को कहना है कि ये गांव की पुरानी परंपरा है और जब जब मेंढक-मेंढकी की शादी कराई गई अच्छी बारिश हुई है।
- खबर का असर : मुड़पार छोटे चेक डैम धांधली की होगी उच्चस्तरीय जांच.. - March 17, 2026
- “सारंगढ़ में कुदरत का कहर” झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले..मौसम हुआ सुहाना पर किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें.. - March 17, 2026
- पीलिया अलर्ट के बीच प्रशासन सख्त: सारंगढ़ में गुमटी-ठेले और होटलों पर ताबड़तोड़ जांच… - March 17, 2026
