छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के समर्थक जशपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार को बदलने की मांग को लेकर शनिवार शाम से रायपुर में पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं.
कांग्रेस के विनय कुमार भगत वर्तमान में जशपुर सीट से विधायक हैं. इस सीट पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा. पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

बीजेपी ने जशपुर सीट (अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित) से जशपुर जिला पंचायत की महिला सदस्य रायमुनी भगत को मैदान में उतारा है. उनकी उम्मीदवारी से नाखुश बीजेपी कार्यकर्ता और पांच बार के पूर्व विधायक गणेश राम भगत के समर्थक शनिवार को तीन बसों में सवार होकर रायपुर पहुंचे और पार्टी के राज्य कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए. जशपुर से आए एक बीजेपी प्रदर्शनकारी राकेश गुप्ता ने रविवार को विरोध स्थल पर बताया, ‘‘हमें दुख है कि गणेश राम भगत जैसे वरिष्ठ नेता को नजरअंदाज किया जा रहा है.”

कांग्रेस ने भी जारी की पहली सूची
बीजेपी प्रदर्शनकारी राकेश गुप्ता ने बताया कि वह आदिवासियों के हित में, उत्तरी छत्तीसगढ़ के जशपुर में धर्मांतरण और गोहत्या के खिलाफ आंदोलन में सबसे आगे रहे हैं, लेकिन रायमुनि भगत ने कुछ नहीं किया. उन्होंने दावा किया कि उराव, नगेशिया और पहाड़ी कोरवा आदिवासी समूहों ने भी रायमुनी भगत की उम्मीदवारी पर आपत्ति जताई है. वहीं बीजेपी अब तक छत्तीसगढ़ में अपने उमीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है. वहीं वहीं बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन (15 अक्टूबर) को कांग्रेस ने भी अपने उमीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 30 उमीदवारों के नामों का एलान किया है. सीएम भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
