छत्तीसगढ़: पूर्व भाजपा विधायक के बेटे और बहू से घर में घुसकर मारपीट, बेटे ने तोड़ा दम, मृतक की पत्नी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

छत्तीसगढ़ के कुरुद में रविवार सुबह कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम मरौद गांव में भाजपा नेता के घर घुसकर 8 से 10 लोगों ने लाठी से जमकर मारपीट की। जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के लिए धमतरी मसीही अस्पताल लाया गया जहां पर चंद्रशेखर गोस्वामी की मौत हो गई। पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह मरीद में रॉड और लाठी से लैस 8 से 10 लोगों ने पूर्व विधायक सोमप्रकाश गिरी के बेटे भाजपा नेता चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी के घर में घुसकर उसके और पत्नी अर्चना गोस्वामी जमकर मारपीट। मारपीट में घायल पति-पत्नी को धमतरी मसीही हॉस्पिटल लाया गया जहां चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी की मौत हो गई। मृतक की घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक की घायल पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, हमला करने वालों में उनके दो देवर और उनके साथ कई बाहरी लोग शामिल थे।
मृतक की पत्नी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक की घायल पत्नी अर्चना गोस्वामी ने पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता की हत्या के बाद कुरूद थाना के बाहर भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आसपास के लोगों ने बताया कि, पारिवारिक विवाद के चलते मृतक का उसके भाइयों से पहले भी झगड़ा हो चुका था। फिलहाल आला अधिकारी कुरूद थाने में पहुंचकर मामले की छानबीन और तफ्तीश कर रहे हैं। आपको बता दें कि मृतक चंद्रशेखर गोस्वामी भाजपा के नेता थे। उनके पिता सोमप्रकाश गिरी गोस्वामी पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता थे।
अजय चंद्राकर ने ट्विट कर की बूथ को अति संवेदनशील घोषित करने की मांग
इस मामले को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने ट्विटर पर लिखा कि, मेरे विधानसभा क्षेत्र कुरुद जिला धमतरी के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की आज जघन्य हत्या कर दी गई, इसके पहले भी उनके ऊपर प्राण घातक हमला हुआ था पर पुलिस ने उन हमलावरों को आज तक गिरफ्तार नही किया था पुलिस अरारी-फरारी दिखाती रही। आगामी चुनाव में पुलिस के संरक्षण में और भी हत्या हो सकती है…निष्पक्ष चुनाव के लिए SP, SDOP और कुरुद विधानसभा के सभी थानेदारों को हटाया जाए और सभी बूथ को अति संवेदनशील घोषित किया जाए।
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
