‘तुम्हारे बैट में कुछ है’- रोहित शर्मा के खोला राज, बताया अंपयार मराइस इरासमस को क्यों दिखाए थे अपने डोले….
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार (14 अक्टूबर) को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में 63 गेंदों में 86 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान रोहित ने छह चौके और छह छक्के जड़े।
रोहित ने पारी के 20वें ओवर की शादाब खान की फुलटॉस गेंद पर बेहतरीन छक्का जड़ा, जिसके बाद ऑनफील्ड अंपयार मराइस इरासमस को अपने डोले डोले नजर दिखाते हुए।
मैच के बाद हार्दिक पांड्या से बात करते हुए रोहित ने इरासमस के सामने ऐसा करने का कारण बताया।
बीसीसीआई टीवी के लिए हार्दिक पांड्या से बातचीत करते हुए रोहित ने कहा, ” अंपायर मराइस इरास्मस मुझसे पूछ रहे थे कि इतने लंबे-लंबे छक्के कैसे मारते हो? तुम्हारे बैट में कुछ है क्या? मैंने कहा कि बैट में नहीं, बल्कि मेरी पावर है।”
बता दें कि मौजूदा वर्ल्ड कप में रोहित का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने विजयी शतक बनाया था। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 300 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। क्रिस गेल औऱ शाहीद अफरीदी के इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम 42.5 ओवर में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, इसके जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
