अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके को और भी खास बनाया है फिल्म’कल्कि 2898 एडी’के मेकर्स ने. उन्होंने फिल्म से महानायक का पावरफुल पोस्टर रिलीज किया है.

इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन एक अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं. उनका पूरा शरीर कपड़े से ढका है और उनके माथ पर चंदन दमक रहा है साथ ही उनके हाथ में धनुष है. यह नजारा किसी गुफा के भीतर का लग रहा है
‘कल्कि 2898 एडी’ एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं. फिल्म की कहानी साल 2898 में सेट है, जब दुनिया एक अलग ही जगह बन गई है. फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे प्रमुख कलाकार हैं. ‘कल्कि 2898 एडी’ साल 2024 में रिलीज होगी. फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
