छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची का सभी को इंतज़ार है। बड़ी अपडेट है कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 12 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं
इसी मीटिंग में कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए जायेंगे। ज्ञात हो कि कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक 12 और 13 अक्टूबर को होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दोपहर 12 बजे हवाई जहाज़ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह लगभग दोपहर पौने 2 बजे दिल्ली पहुंच जाएंगे, जहां वह छत्तीसगढ़ सदन में थोड़ा विश्राम करने के बाद दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। बघेल इस दौरान विधानसभा चुनाव की रणनीति संबंध में भी रायशुमारी करेंगे। अंत में वह सीईसी की बैठक में शामिल होंगे।
कांग्रेस आलाकमान से मिलेगी हरी झंडी
ज्ञात हो कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में करीब- करीब सभी सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं। अब कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रस्तावित नामों पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। कांग्रेस हाईकमान की मंजूरी मिलते ही उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।
इनके नाम की भी घोषणा संभव
बताया जा रहा है कि पहली सूची में प्रथम चरण में मतदान में शामिल 20 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है। चर्चा है कि इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, खेल मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत कुछ अन्य नामों की भी घोषणा की जा सकती है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
