छत्तीसगढ़: गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, भूपेश बघेल सरकार की बड़ी घोषणा…

छ्त्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का ऐलान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक, गोवर्धन पूजा के अवसर पर 13 नवंबर 2023 के पूर्व में नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित शासकीय कार्यालय एवं संस्थाओं के लिए अवकाश घोषित किए गए हैं।
पहले नहीं मिलती थी सरकारी छुट्टी
स्थानीय अवकाश को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के फलस्वरूप 15 नवंबर को भाईदूज पर्व के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर तथा रायपुर शहर में स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा। इससे पहले गोवर्धन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश नहीं होता था। लेकिन इस बार भूपेश बघेल सरकार ने बड़ी घोषणा की है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
