जशपुर नगर। कांसाबेल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो नाबालिग सगी बहनों को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया है।मामले में पुलिस (Police)ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार दोकड़ा चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो नाबालिग बहनें घर से बाहर शौच के लिए बाहर गई थीं। इसी दौरान गांव के दो लड़के उन्हें झांसा देकर जंगल की ओर ले गए। वहां दोनों लड़कों ने नाबालिग बहनों की अस्मत लूट ली । वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों बहनों को बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से भाग निकले।


पीड़ित बहनों ने बताया कि, डरा-धमकाकर दोनों आरोपियों ने पूरी रात उन्हें अपने साथ रखा। उधर, जब देर रात तक दोनों बहनें घर नहीं लौटी तो घर वालों ने उनकी तलाश शुरू की। अगली सुबह दोनों नाबालिग बेहोशी की हालत में गांव के ही तालाब के पास पड़ी मिलीं। होश में आने के बाद भी दोनों काफी डरी सहमी थीं। पीड़ित बहनों ने होश में आने के बाद रो-रोकर परिजन को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन उन्हें फौरन थाने लेकर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपियों में एक नाबालिग
पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। इनमें एक आरोपी का नाम आयुष टोप्पो है, जबकि दूसरा नाबालिग है। नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। पुलिस ने इस केस में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




